भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में भिवानी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी जिलों के भाग हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। इससे पहले भिवानी निर्वाचन क्षेत्र और महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र थे। पूर्व महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी तथा पूर्व भिवानी निर्वाचन क्षेत्र के लोहारु, बाढ़ड़ा, दादरी, भिवानी और तोशाम को मिलाकर भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र बना दिया गया। ऐसा परिसीमन आयोग, 2002 के कारण किया गया था, जिसका उद्देश्य लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का पुनः निर्धारण करना था। वर्तमान में धरमवीर सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद हैं।
हरियाणा विधानसभा के अनुसार निम्न क्षेत्र हैं -
| विधानसभा | क्षेत्र | जिला | आरक्षित |
|---|---|---|---|
| 54 | लोहारू | भिवानी | नहीं |
| 55 | बाढ़ड़ा | चरखी दादरी | नहीं |
| 56 | चरखी दादरी | चरखी दादरी | नहीं |
| 57 | भिवानी | भिवानी | नहीं |
| 58 | तोशाम | भिवानी | नहीं |
| 68 | अटेली | महेन्द्रगढ़ | नहीं |
| 69 | महेन्द्रगढ़ | महेन्द्रगढ़ | नहीं |
| 70 | नारनौल | महेन्द्रगढ़ | नहीं |
| 71 | नांगल चौधरी | महेन्द्रगढ़ | नहीं |
भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद
| लोकसभा | चुनाव | सांसद | दल |
|---|---|---|---|
| पंद्रहवीं | 2009 | श्रुति चौधरी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| सोलहवीं | 2014 | धरमवीर सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| सत्रहवीं | 2019 | धरमवीर सिंह | भारतीय जनता पार्टी |

0 Comments