राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड अधिनियम, 1985 के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की स्थापना की गई थी। इसके अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पूरी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिले होंगे। 1985 में हरियाणा के गुरुग्राम (और नूह), फरीदाबाद (और पलवल), सोनीपत, रोहतक (और झज्जर) और महेंद्रगढ़ (केवल रेवाड़ी तहसील) जिले थे।
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद तथा राजस्थान के अलवर जिले के कुछ भाग थे। इसका क्षेत्रफल 34,144 वर्ग किमी था।
2013 में भिवानी (और चरखी दादरी) और महेंद्रगढ़ को, 2015 में जींद, पानीपत और करनाल को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जोड़ा गया।
वर्तमान में इसमें 24 जिले हैं।
राजस्थान - 02
उत्तरप्रदेश - 08
हरियाणा - 14
हरियाणा के जिले
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हरियाणा के 14 जिले हैं। हरियाणा का 57.28% (25,327 वर्ग किमी) भाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है।

0 Comments