प्रदेश में बिजली का उत्पादन हरियाणा बिजली उत्पादन निगम द्वारा किया जाता है, लेकिन उपभोक्ताओं तक बिजली का वितरण हरियाणा सरकार की दो कंपनियों (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) द्वारा किया जाता है।
वर्ष 1998 तक प्रदेश में बिजली वितरण के लिए केवल एक ही कंपनी थी - हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम। 01 जुलाई, 1999 को इसे दो कंपनियों में विभाजित कर दिया गया था -
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
यह उत्तरी हरियाणा को बिजली प्रददान करता है। यह कुल 10 जिलों को बिलजी प्रदान करता है। इसका मुख्यालय पंचकुला में है। इसके दो जोन हैं - पंचकुला और रोहतक। पंचकुला जोन में अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर, कैथल और करनाल सर्कल हैं जबकि रोहतक जोन में रोहतक, झज्जर, पानीपत और सोनीपत सर्कल हैं।
| उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम | |
| मुख्यालय | पंचकुला |
| जोन | 02 - पंचकुला, रोहतक |
| सर्कल | पंचकुला - अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर, कैथल और करनाल रोहतक - रोहतक, झज्जर, पानीपत और सोनीपत |
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
यह दक्षिणी हरियाणा के 12 जिलों को बिजली वितरित करता है। इसके दो जोन हिसार और दिल्ली है। हिसार जोन में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और भिवानी है जबकि दिल्ली जोन में गुरुग्राम-1, गुरुग्राम-2, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल सर्कल हैं। इसका मुख्यालय हिसार में है।
| दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम | |
| मुख्यालय | हिसार |
| जोन | 02 - हिसार, दिल्ली |
| सर्कल | हिसार - हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और भिवानी दिल्ली - गुरुग्राम-1, गुरुग्राम-2, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल |

0 Comments