हरियाणा में परिवहन का मुख्य साधन सड़क मार्ग और रेल मार्ग है। छोटा प्रदेश होने के कारण यहाँ हवाई मार्ग का विकास अधिक नहीं हुआ। साथ की दिल्ली और चण्डीगढ़ के निकट होने के कारण हवाई मार्ग विकास नहीं कर पाया। प्रदेश का प्रमुख साधन सड़क मार्ग है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहाँ सभी गाँव और कस्बे पक्की सड़कों द्वारा जुड़े हैं।
सड़क मार्ग
प्रदेश में सड़कों की कुल लंबाई : 26,062 किमी
राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई : 2,484 किमी
हरियाणा से गुजरने वाले कुल राष्ट्रीय राजमार्ग : 32
राजकीय राजमार्गों की कुल लंबाई : 1,801 किमी
प्रमुख जिला सड़कों की लंबाई : 1,395 किमी
अन्य जिला सड़कों की लंबाई : 20,344 किमी
हरियाणा राज्य परिवहन, हरियाणा सरकार की सार्वजनिक वाहन की एक इकाई है। हरियाणा के साथ साथ परिवहन की गाड़ियाँ पड़ोसी राज्यों में भी अपनी सेवाएं देती हैं।
राज्य में परिवहन बसों की संख्या : 4,250
कुल डिपो : 24
सब-डिपो : 17
रेल मार्ग
हरियाणा में 5 रेल मंडल और 3 रेल जोन हैं :
उत्तर-पश्चिम रेल जोन - बीकानेर रेल मंडल, जयपुर रेल मंडल
उत्तर रेल जोन - दिल्ली रेल मंडल, अंबाला रेल मंडल
उत्तर-मध्य रेल जोन - आगरा रेल मंडल
हरियाणा में रेल मार्ग की कुल लंबाई 3,738 किमी है। यमुनानगर के जगाधरी में रेलवे कार्यशाला है।
बीकानेर रेल मंडल संचालित करता है :
भटिंडा-डबवाली-हनुमानगढ़ लाइन
रेवाड़ी-भिवानी-हिसार-भटिंडा लाइन
हिसार-सादुलपुर लाइन
लोहारु-सादुलपुर लाइन
जयपुर रेल मंडल संचालित करता है :
रेवाड़ी-रींगस-जयपुर लाइन
दिल्ली-अलवर-जयपुर लाइन
लोहारु-सीकर लाइन
दिल्ली रेल मंडल संचालित करता है :
दिल्ली-पानीपत-अंबाला लाइन
दिल्ली-रोहतक-टोहाना लाइन
रेवाड़ी- रोहतक लाइन
जींद-सोनीपत लाइन
दिल्ली-रेवाड़ी लाइन
अंबाला रेल मंडल संचालित करता है :
अंबाला-यमुनानगर लाइन
अंबाला-कुरुक्षेत्र लाइन
कालका-शिमला लाइन (यूनेस्को विश्व धरोहर)
आगरा रेल मंडल संचालित करता है :
पलवल -मथुरा लाइन
मेट्रो
हरियाणा में दिल्ली मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं।
हवाई मार्ग
हरियाणा में 06 असैनिक हवाई अड्डे हैं - भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल और पिजौर। सिरसा और अंबाला में वायु सेना के हवाई अड्डे हैं।

0 Comments