LATEST

6/recent/ticker-posts

भाषाएँ


राजकीय भाषा : हिन्दी
द्वितीय राजकीय भाषा : पंजाबी

हरियाणा की राजकीय भाषा हिन्दी है। राज्य में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा भी हिन्दी ही है। इसके अलावा हिन्दी की बोली हरियाणवी प्रमुख रूप से बोली जाने वाली बोली है। हरियाणवी समस्त हरियाणा में बोली जाती है परंतु मध्य और पूर्वी हरियाणा में हरियाणवी बोलने वालों की संख्या अधिक है। इसके अलावा पूर्वोत्तर हरियाणा में हिन्दुस्तानी, पश्चिम हरियाणा में बागड़ी और दक्षिण हरियाणा में अहिरावती, मेवाती और ब्रज भी बोली जाति है, जो हिन्दी की ही बोलियाँ हैं।

पंजाब के अलग होने के बाद, तेलुगु को हरियाणा की द्वितीय राजकीय भाषा बनाया गया था। प्रदेश में तेलुगु भाषी न होने के कारण इसका राजकीय दर्जा समाप्त कर दिया गया। इसके बाद 1969 में तमिल को द्वितीय राजकीय भाषा बनाया गया। 

प्रदेश में पंजाबी और उर्दू बोलने वालों की संख्या भी अधिक है। पंजाबी भाषा को हरियाणा की दूसरी राजकीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री बंसी लाल ने तमिल को हरियाणा की द्वितीय राजकीय भाषा घोषित किया था। चूँकि हरियाणा भाषा के आधार पर भी पंजाब से अलग हुआ था, पंजाबी को हरियाणा की राजकीय भाषा के रूप में अमान्य कर दिया था। लेकिन 2010 में पुनः पंजाबी को द्वितीय राजकीय भाषा का दर्जा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments